G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजयुमो कबीरधाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध

कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कबीरधाम द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज सिग्नल चौक, कवर्धा में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करने की मांग की।

https://youtube.com/shorts/qJd1gL0W9R0?si=MnCQT-T0dRXe7134

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस प्रकार का अहंकारी और अमर्यादित बयान कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। कांग्रेस लगातार देश के महापुरुषों और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती आई है। इस प्रकार की भाषा किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शोभा नहीं देती। देश का युवा ऐसी मानसिकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

https://youtube.com/shorts/-MN1H9zxfBU?si=Xj_DIRzQJDHD86u0

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते आए हैं। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। आज भी कांग्रेस के नेता उसी राजनीतिक संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।

https://youtube.com/shorts/HV6aCmA_1ZI?si=GvLM4JVDZYdwuO3X

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता, जनसमर्थन और देश-विदेश में उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस लगातार असहज नजर आती है। चुनावों में बार-बार मिल रही हार की हताशा और राजनीतिक खीज के कारण कांग्रेस के नेता मर्यादा भूलकर बयानबाजी कर रहे हैं। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है।

ठाकुर पीयूष सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश की जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान के सवाल से भी जुड़ा है। कांग्रेस को राजनीतिक विरोध और व्यक्तिगत अपमान के बीच का अंतर समझना चाहिए। देश की जनता ऐसे बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देती रही है और आगे भी देगी। कांग्रेस नेतृत्व को अपने बयानों पर आत्ममंथन करते हुए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह, विक्की अग्रवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, अशवन साहू, नितिन चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, सुदर्शन कुंभकार, योगेश चंद्रवंशी, सानू साहू, रिंकेश वैष्णव, राजेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, दीना मल्लाह, केसरी चंद सोनी, अनिल साहू, मुकेश सेन, दीपक ठाकुर, राकेश साहू, संजीव कुर्रे, धर्मेंद्र पटेल, उमेश्वर साहू, परमेश यादव, सुनील साहू, मनोज चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, मनोज बंजारे, विजय साहू, गोलू राजपूत, कार्तिक सोनी, मनजीत ठाकरे, दीपक सोनी, गौरव जायसवाल, विवेक चंद्रवंशी सहित भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page