G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

अमरकंटक में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मेलन, विभिन्न प्रांतों के सेनानी परिवार होंगे शामिल

कबीरधाम जिले से डॉ. नरेश कुमार यदु सहित छह सदस्य सम्मेलन में लेंगे भाग

कवर्धा। मध्यप्रदेश के अमरकंटक में 26 अक्टूबर, सोमवार को राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी एवं उनके परिवारों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कबीरधाम जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित श्रीयंत्र महामेरू शक्तिपीठ, सोनमुड़ा रोड में किया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न प्रांतों से आए सेनानी परिवारों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर एकत्रित करना और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श करना है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेंद्र रघुवंशी, कनखल हरिद्वार तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी शरदपुरी महाराज, महंत एवं अध्यक्ष हैं, जबकि सम्मेलन के संयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  चंद्रप्रकाश बाजपेयी हैं।

कबीरधाम जिले से छह सदस्य होंगे शामिल

राष्ट्रीय सम्मेलन में कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए छह सदस्य शामिल होंगे। इनमें जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष इंजीनियर एस.एस. जैन, सचिव नरोत्तम महोबिया, कोषाध्यक्ष महेश महोबिया तथा सदस्य गुरुप्रसाद शर्मा और डॉ. सूर्यकांत भारती शामिल हैं।

सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी अपने विचार साझा करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से सेनानी परिवारों के बीच आपसी संपर्क, संगठनात्मक समन्वय और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत एवं योगदान को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page