G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAUttar Pradeshखास-खबर

संपूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें, 9 का मौके पर निस्तारण

खतौनी में संशोधन के लिए भटक रहे शिकायतकर्ता को डीएम ने मौके पर दिलाई राहत

मोहम्मदाबाद गोहना। तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 109 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, 6 शिकायतों के समाधान के लिए संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।

समाधान दिवस में सबसे अधिक 55 शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त हुईं। पुलिस विभाग से संबंधित 27 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि शेष शिकायतें अन्य विभागों से जुड़ी थीं। इस दौरान 42 महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 6 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

डीएम ने मौके पर दिलाई संशोधित खतौनी

जनसुनवाई के दौरान शाहपुर निवासी श्याम देव यादव ने खतौनी में अंश संशोधन नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद संबंधित अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कराया गया और शिकायतकर्ता को मौके पर ही शुद्ध खतौनी उपलब्ध कराई गई।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री सहित जिला एवं तहसील स्तर के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page