G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पंडरिया में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, हरियाणा निवासी व्यक्ति की मौत; दो घायल

रहमान कांपा के पास हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

पंडरिया। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में रहमान कांपा के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में हरियाणा निवासी 45 वर्षीय गुरुदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पंडरिया पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक HR-08-N-4467 और होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक 28-Q-9373 शामिल थीं। टक्कर के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरुदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मृतक हरियाणा का निवासी

मृतक की पहचान गुरुदेव सिंह (45), पिता दलवीर सिंह, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है। पहली मोटरसाइकिल पर उनके साथ सवार अरसिद खान (41), पिता अलीसेर, निवासी ग्राम सिबन, जिला कैथल, हरियाणा घायल हुए हैं।

वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सुनील कुमार कोसरिया (24), पिता राजकुमार, निवासी ग्राम किसुनगण, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम भी घायल हुए हैं।

पुलिस कर रही कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पंडरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना के संबंध में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page