महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रायपुर रवाना

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय घेराव और धरना-प्रदर्शन में होंगी शामिल
कवर्धा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला कबीरधाम की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी जिले की महिला कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर के लिए रवाना हुईं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं कांग्रेस प्रदेश कार्यालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगी।
महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में कवर्धा से रवाना हुईं महिला कार्यकर्ता प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।


