ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
कोंटा में आईईडी निष्क्रिय करते समय सीआरपीएफ के चार जवान घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
रायपुर, 8 अक्टूबर। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में एलाड़मडगु कैंप के समीप आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घायल जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ईश्वर से सभी जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

