G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

एक रात में 40 आबकारी प्रकरण, सार्वजनिक जगह शराब पीने वालों पर कार्रवाई

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ 18 सितंबर की रात विशेष अभियान चलाया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत 40 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें सिटी कोतवाली में 30, पिपरिया में 6, कुण्डा में 3 और रेंगाखार में 1 प्रकरण शामिल है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में सबसे ज्यादा 30 प्रकरण दर्ज किए। इनमें सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के मामले और लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का मामला शामिल है। कार्रवाई रायपुर रोड, नया बस स्टैंड, छिरहा रोड, राजनांदगांव रोड, समनापुर और ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई स्थानों पर की गई। सरोधा डेम के पास लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में कमलेश साहू के खिलाफ धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई।

पिपरिया में 6 मामले: पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के दो मामलों में कार्रवाई की। वहीं चार मामलों में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई बिरकोना रोड, नहरपारा, लोचन, देवरी और कॉलेज रोड क्षेत्र में हुई।

कुण्डा में 3 और रेंगाखार में 1 प्रकरण: कुण्डा पुलिस ने तालाब, सब्जी मार्केट और बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय में शराब पीने वालों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज किए। वहीं रेंगाखार के संगम चौक में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page