G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

वनांचल के विद्यार्थियों के सपनों को शिक्षा के पंख दे रही कबीरधाम पुलिस

एसपी जितेंद्र यादव की पहल, ओपन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

https://youtube.com/shorts/CA05Ua8S_Pw?si=rbZDQoUX1QFsXQil

कवर्धा। वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य के सपनों को साकार करने की दिशा में कबीरधाम पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई जारी रखने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस पहल के तहत ओपन परीक्षा के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर चर्चा की। उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने और मेहनत व लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मेहनत और शिक्षा से हासिल कर सकते हैं बड़ा लक्ष्य

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत, लगन और शिक्षा के माध्यम से जीवन में बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा से आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास

कबीरधाम पुलिस की यह पहल वनांचल के विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास भी है। पुलिस की इस पहल से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने, आत्मविश्वास मजबूत करने और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page