G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKorbaखास-खबर

1500 छात्राओं को एजुकेशन किट, कॉलेज में बनेगा विशाल डोम

उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा- बेटियां जितना पढ़ेंगी, परिवार और समाज उतना सशक्त होगा

कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सोमवार को दीक्षारम्भ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान करीब 1500 छात्राओं को CSR मद से एजुकेशन किट वितरित किए गए।

मंत्री देवांगन ने कहा कि बेटियां जितना अधिक पढ़ेंगी, परिवार, समाज और प्रदेश उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने महाविद्यालय में अधोसंरचना विकास के लिए DMF मद से विशाल डोम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अन्य शासकीय कॉलेजों में भी आवश्यकता के अनुसार ऐसे डोम बनाए जाएंगे।

GYAN मॉडल पर विकास का फोकस

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम है। प्रदेश का विकास मॉडल GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर केंद्रित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (GER) वर्ष 2021-22 के 19.6% से बढ़कर वर्तमान में 27.5% हो गया है।

मेहनत से सफलता हासिल करें बेटियां

महापौर संजू देवी राजपूत ने छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि बेटियां निरंतर मेहनत और संघर्ष के जरिए सफलता के शिखर तक पहुंचें। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

शिक्षा को DMF में प्राथमिकता

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि जिले में DMF मद के कार्यों में शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं को देश के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में उच्च अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, स्थानीय पार्षद, महाविद्यालय की प्राचार्य पपिया चतुर्वेदी, प्राध्यापकगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page