G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

प्रधानमंत्री आवास योजना से बलिराम पटेल को मिला अपना घर

कच्चे घर की कठिनाइयाँ हुईं खत्म, अब पक्के आशियाने से रोजगार का सपना भी होगा साकार

कवर्धा। ग्राम भगुटोला, जिला कबीरधाम के किसान  बलिराम पटेल के लिए कभी पक्का घर बनाना केवल एक सपना था। सीमित आय, बटाई पर खेती और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कच्चे मकान में जीवन बिताना उनकी मजबूरी थी। बरसात में टपकती छत, सीलन भरी दीवारें और हर मौसम की परेशानियां पूरे परिवार के लिए चिंता का कारण बनी रहती थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उसके प्रभावी क्रियान्वयन ने उनके जीवन में नया बदलाव लाया। योजना के अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता से बलिराम पटेल का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ और आज उनका परिवार सुरक्षित, सम्मानजनक और पक्के घर में खुशहाल जीवन जी रहा है। बलिराम पटेल और उनकी पत्नी  कमलौतीं बाई पटेल के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। खेती-किसानी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। स्वयं की पर्याप्त भूमि नहीं होने के कारण वे बटाई पर खेती करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजन के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने के बाद शासन से मिली आर्थिक सहायता और परिवार की मेहनत से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ।

बलिराम पटेल ने अपने नए घर को केवल रहने का स्थान नहीं बनाया, बल्कि भविष्य की आर्थिक मजबूती का माध्यम भी तैयार किया है। उन्होंने मकान में एक शटरयुक्त दुकान बनवाई है, जहां वे जल्द ही किराना दुकान शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इससे खेती के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत भी मिलेगा और परिवार आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बनेगा। बलिराम पटेल कहते हैं कि पहले लगता था कि अपना पक्का घर कभी नहीं बन पाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारा सपना सच कर दिया। अब परिवार सुरक्षित है और दुकान शुरू कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की तैयारी है। इससे बच्चों का भविष्य भी बेहतर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page