G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सीएम हेल्पलाइन की त्वरित कार्रवाई से चालू हुआ सोलर पंप, किसान के खेतों में लौटी हरियाली

सीएम हेल्पलाइन की त्वरित कार्रवाई से चालू हुआ सोलर पंप, किसान के खेतों में लौटी हरियाली

सौर सुजला योजना के तहत खराब पंप की मरम्मत, समय पर सिंचाई शुरू होने से किसान को मिली राहत

रायपुर, 26 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के एक किसान की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बंद पड़े सोलर पंप को ठीक कर दोबारा चालू कराया गया, जिससे खेतों में सिंचाई कार्य फिर से शुरू हो गया।

कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम अरसियां निवासी किसान श्री राम के खेत में सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गया था। पंप बंद होने से सिंचाई प्रभावित होने लगी और खेती-किसानी में कठिनाइयां बढ़ गईं। समस्या के समाधान के लिए किसान ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही क्रेडा के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी दल को मौके पर भेजा। निरीक्षण के बाद आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य कर सोलर पंप को पुनः सुचारु रूप से चालू कर दिया गया।

सोलर पंप के दोबारा चालू होने से किसान के खेतों में समय पर सिंचाई शुरू हो गई और कृषि कार्य सामान्य हो गए। फसल की देखभाल में आ रही परेशानियां भी दूर हो गईं। समस्या का त्वरित समाधान होने पर किसान श्री राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन और क्रेडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत का शीघ्र निराकरण हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

क्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सभी सोलर पंपों के संचालन और रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों से प्राप्त तकनीकी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाता है, ताकि सिंचाई कार्य बाधित न हो। शासन की जनहितकारी योजनाओं, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित कार्रवाई से किसानों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page