राज्यपाल रमेन डेका को प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

रायपुर, 21 जुलाई 2026। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को राजभवन स्थित लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ लोकायुक्त आयोग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।
बैठक में प्रमुख लोकायुक्त ने आयोग द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यों और विभिन्न मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी भी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने आयोग के कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रतिवेदन स्वीकार किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोकायुक्त आयोग के सचिव दीपक अग्रवाल, उप सचिव चित्रलेखा सोनवानी, कानूनी सलाहकार अजीत कुमार राजभानु सहित आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



