G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 5 अगस्त तक

कवर्धा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर काउंसलिंग हेतु पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि जारी कर दी गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एलपी पटेल ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 5 अगस्त 2026 तक संबंधित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आबंटित विद्यालय में उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को क्षा 8वीं मंे प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, प्रधान पाठक, प्राचार्य द्वारा जारी (कक्षा 08वीं में अध्ययनरत होने का) सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडित प्रमाण पत्र, 10 रूपए के नाॅन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछडी जनजाति प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणी के चयनित विद्यार्थियों को काउन्सलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता पिता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अद्र्वसैनिक, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। काउंसलिंग के उपरांत प्रवेश के लिए पात्र पाए गए विद्यार्थियों को तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page