G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

आरंग की राजनीति में बड़ा उलटफेर: शिवसेना पार्षद उमाकांत यादव भाजपा में शामिल

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिलाई सदस्यता, भाजपा संगठन को मिलेगी मजबूती

रायपुर।आरंग विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नगर पालिका आरंग के वार्ड क्रमांक-2 से शिवसेना के पार्षद उमाकांत यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी में उमाकांत यादव का भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। मंत्री ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर संगठन में शामिल किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेताओं ने बताया संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उमाकांत यादव के भाजपा में शामिल होने से आरंग क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

जनसेवा को मिलेगी नई दिशा: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास एवं जनसेवा की राजनीति को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने उमाकांत यादव का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page