G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

बाल संप्रेक्षण गृह सरकंडा के चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे हत्याकांड में पीड़ित परिवार के समर्थन में धरने पर पहुंची छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर

बिलासपुर। सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में कार्यरत चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीड़ित परिवार को समर्थन देने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे। संगठन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं त्वरित जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर के जिला अध्यक्ष अनिल पाली ने कहा कि छत्तीसगढ़ियों के साथ लंबे समय से भेदभाव होता आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पीड़ित परिवार के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी प्रदान की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवार के न्याय की लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी और न्याय मिलने तक अपना समर्थन जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page