G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 2.31 करोड़ रुपये बोनस, रूप साय सलाम ने किया सांकेतिक वितरण

कवर्धा।छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) रूप साय सलाम के कवर्धा प्रवास के दौरान जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा चयनित संग्राहकों को बोनस राशि का सांकेतिक वितरण किया गया।

बैठक में जिला यूनियन अध्यक्ष दुखी राम धुर्वे, उपाध्यक्ष भागवत साहू, संघ प्रतिनिधि साहेब लाल नेताम, संचालक सदस्य फगनु राम धुर्वे, टीकाराम बारले, सियाराम पाली, पंचराम धुर्वे, खेदिया बाई, वनमंडलाधिकारी एवं पदेन प्रबंध संचालक निखिल अग्रवाल तथा उप प्रबंध संचालक कीर्तिवर्धन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उप प्रबंध संचालक ने बताया कि वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन में जिले की 19 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के 24 लॉट और 269 फड़ों में 40,100 मानक बोरा के लक्ष्य के विरुद्ध 40,234.435 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया गया, जो लक्ष्य का 100.34 प्रतिशत है। इसके एवज में 32,688 संग्राहकों को 22.13 करोड़ रुपये का संग्रहण पारिश्रमिक देय है। 8 जुलाई 2026 तक 32,464 संग्राहकों के खातों में 22.04 करोड़ रुपये (99.58 प्रतिशत) का ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है तथा शेष राशि का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।

बैठक में वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता सीजन के प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) की जानकारी देते हुए बताया गया कि लाभ में रही 13 समितियों के 21,010 संग्राहकों को 2 करोड़ 31 लाख 63 हजार 96 रुपये की बोनस राशि का ऑनलाइन वितरण 8 जुलाई से प्रारंभ कर दिया गया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष रूप साय सलाम ने समिति राजानवागांव, सहसपुर एवं रेंगाखार के चयनित संग्राहकों को सांकेतिक धनादेश प्रदान किए। लक्ष्मी बाई को 9,453 रुपये, पहर सिंह मेरावी को 9,398 रुपये, समलु पटेल को 7,390 रुपये तथा देवकुंवर को 4,982 रुपये की बोनस राशि प्रदान की गई।

बैठक के बाद अध्यक्ष ने जिला यूनियन के गोदामों तथा बोड़ला स्थित वनधन केंद्र के शहद प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर शहद प्रसंस्करण की जानकारी ली और उनके कार्यों की सराहना की।

प्रवास के दौरान वनधन केंद्र, बोड़ला परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अध्यक्ष रूप साय सलाम, जिला यूनियन अध्यक्ष दुखी राम धुर्वे एवं संचालक सदस्य फगनु राम धुर्वे ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page