G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

फार्महाउस में चल रहे जुआ फड़ पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार

25,700 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खैरबनाकला स्थित एक फार्महाउस में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्राम खैरबनाकला स्थित राघव यादव के फार्महाउस में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के माध्यम से अंदर-बाहर का जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फार्महाउस की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां 11 लोग हार-जीत का दांव लगाते हुए जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 25,700 रुपये नकद, आठ मोबाइल हैंडसेट, दो मोटरसाइकिल तथा ताश की गड्डियां जब्त कीं। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 1,50,700 रुपये बताया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली योगेश कश्यप, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी महेश प्रधान, साइबर थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर सहित संयुक्त टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page