सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन


कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम धनेलीडीह व कोसमंदा में सांसद निधि से स्वीकृत विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम बाजार चारभाठा, अचानकपुर, वीरेंद्रनगर, रणवीरपुर व मजगांव में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।संबंधित अधिकारियों से फ़ोन से बात कर समस्या के निराकरण के लिए निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। सभी क्षेत्र का चहमुखी विकास किया जा रहा है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। विश्व में हमारे भारत देश की अलग पहचान है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, भाजपा के जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश साहू, वरिष्ठ नेता ईश्वर साहू, जयप्रकाश कौशिक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव, जिला कार्यालय सह प्रभारी देवा चौबे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश पटेल, भगवानी साहू, मनोज पांडेय, पदाधिकारीगण, सरपंच, उपसरपंच, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।


