बालवाड़ी प्रवेश: दावा-आपत्ति के लिए 4 जुलाई तक मिलेगा अवसर

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
गंडई। पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बालवाड़ी कक्षा प्रारंभ की जा रही है। बालवाड़ी प्रवेश के लिए 17 जून से 30 जून तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है।
प्राचार्य पवन कुमार ददरया ने बताया कि पात्र एवं अपात्र सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी या पालक को कोई दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह 1 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक विद्यालयीन समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मूल दस्तावेजों के साथ विद्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने सभी संबंधित पालकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम पात्रता सूची जारी कर नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।




