भाजयुमो कबीरधाम में मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने की नई टीम की घोषणा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
कवर्धा, 28 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टीकरिहा, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, संगठन प्रभारी रमेश वर्मा के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी की सहमति से की गई हैं।
जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
घोषित पदाधिकारियों में कवर्धा शहर मंडल के अध्यक्ष डोनेश राजपूत तथा महामंत्री मुकेश सेन और दीपक ठाकुर बनाए गए हैं। कवर्धा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष खिलेश बंजारे तथा महामंत्री दिलाऊ सिंह राजपूत और प्रीतम जायसवाल होंगे।
बोड़ला मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, महामंत्री राजेन्द्र कुंजाम और आसाराम चन्द्रवंशी, पिपरिया मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू तथा महामंत्री पवन चन्द्रवंशी और शुभम शर्मा, लोहारा मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र पाली तथा महामंत्री जितेन्द्र साहू और अश्रु पटेल नियुक्त किए गए हैं।
रेंगाखार मंडल के अध्यक्ष राजेश निषाद, महामंत्री उमेश कुमरे और देव कुमार पटेल, भोरमदेव मंडल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल तथा महामंत्री रामकुमार साहू और रामावतार कुम्भकार, रणवीरपुर मंडल के अध्यक्ष सूर्या कौशिक तथा महामंत्री भूपेंद्र वर्मा और खुमान सिंह राजपूत बनाए गए हैं।
पंडरिया मंडल के अध्यक्ष हरी साहू, महामंत्री अमित ठाकुर और जैकी टंडन, कुण्डा मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्रवंशी, महामंत्री फिरतू साहू और निलेश गुप्ता, दुल्लापुर मंडल के अध्यक्ष परमेश यादव तथा महामंत्री राहुल चन्द्राकर और शेखर पात्रे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार इन्दौरी मंडल के अध्यक्ष उमेश्वर साहू तथा महामंत्री रामकिशन चन्द्राकर और प्रवीण ठाकुर, कुकदूर मंडल के अध्यक्ष राकेश पंदराम तथा महामंत्री विजय गढ़ेवाल और यशवंत श्रीवास, जबकि पांडातराई मंडल के अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा तथा महामंत्री रविशंकर चन्द्रवंशी और मनोज साहू नियुक्त किए गए हैं।
भाजयुमो जिला कबीरधाम परिवार ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




