नवनियुक्त एल्डरमैनों का हुआ अभिनंदनभाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आयोजित समारोह में जनसेवा और विकास के लिए किया गया प्रेरित


अंबिकापुर। भाजपा कार्यालय, अंबिकापुर में नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर के नवनियुक्त एल्डरमैनों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर कहा गया कि जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास, जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वे अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समारोह में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


