G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान, परिवहन विभाग ने दी आवश्यक जानकारी

झारखंड के लिए ऑनलाइन एनओसी सुविधा नहीं होने की दी जानकारी, ऑफलाइन प्रक्रिया बताकर किया शिकायत का निराकरण

रायपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिला परिवहन कार्यालय ने एक शिकायत का समयबद्ध समाधान करते हुए आवेदक को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे शिकायत का संतोषजनक निराकरण हो गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से एच.एल. भगत का आवेदन प्राप्त हुआ था। उन्होंने झारखंड राज्य के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

शिकायत मिलते ही परिवहन विभाग ने प्रकरण की जांच की और 25 जून को आवेदक से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में झारखंड राज्य के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन एनओसी जारी करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

विभाग ने यह भी जानकारी दी कि एनओसी प्राप्त करने के लिए प्रपत्र-28, चेसिस नंबर ट्रेस, आधार कार्ड, बीमा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, मूल पंजीयन प्रमाण-पत्र (आरसी) और एनसीआरबी रिपोर्ट सहित आवश्यक दस्तावेज संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में जमा कर ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एनओसी प्राप्त की जा सकती है।

पूरी जानकारी मिलने के बाद आवेदक ने समाधान पर संतोष व्यक्त किया और किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई। परिवहन विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page