G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

गंडई क्षेत्र में बिजली की चमक और गरज के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना


गंडई। लंबे इंतजार के बाद आज शनिवार को गंडई क्षेत्र में बिजली की तेज चमक और गरज के साथ झमाझम बारिश ने दस्तक दी। बारिश शुरू होते ही लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
बारिश के दौरान आसमान में लगातार बिजली चमकने और गरजने से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल भी रहा। वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी और खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से कृषि कार्यों को गति मिलेगी।
बारिश के कारण नगर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
गंडई क्षेत्र में मानसूनी बारिश की इस दमदार शुरुआत से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही पूरे क्षेत्र में ठंडक का एहसास हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page