G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDelhiINDIARaipurखास-खबर

नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात

https://x.com/i/status/2070042940156555349

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों तथा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहितकारी योजनाओं एवं नीतियों को आम जनता तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन एवं सरकार के समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति देने के लिए संगठन और सरकार के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय आवश्यक है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page