ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
मन की बात कार्यक्रम समिति की बैठक संपन्न

रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर नवगठित प्रदेश स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई।जिसमें कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए गए व आगामी 28 जून को 135वाँ एपिसोड सभी बूथों में श्रवण करे उस पर दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी प्रीतेश गांधी एवं प्रदेश सदस्य सुश्री मनीभास्कर गुप्ता, राजू महंत, भूपेंद्र नाग, अंकित जायसवाल, प्रखर मिश्रा, नितेश मिश्रा, राजू महंत प्रदेश उपस्थित रहे।



