G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

लोकतंत्र बचाने की बात करने वाले पहले आपातकाल का इतिहास देखें : देवलाल ठाकुर

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय, नई पीढ़ी को सच्चाई जानना जरूरी

https://youtube.com/shorts/sxx9NVE1Usg?si=VVb6ZjmfNfRZPnon

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने की बात करने वाले नेताओं को पहले आपातकाल का इतिहास देखना चाहिए, जब सत्ता बचाने के लिए जनता के अधिकारों का दमन किया गया था।

https://youtube.com/shorts/ep5bfdsFaWY?si=1xgEIT5faiSSzBmR

देवलाल ठाकुर ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया, हजारों पत्रकारों को जेल भेजा गया और लाखों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विपक्षी नेताओं को बिना किसी अपराध के जेलों में ठूंस दिया गया। उन्होंने कहा कि उस दौर में देश ने नागरिक स्वतंत्रताओं के हनन और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव का दर्द झेला था।

https://youtube.com/shorts/OSHI_pRvjLc?si=R21WmpGeBNjoXTq_

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस नेता  राहुल गांधी देश और विदेश में लोकतंत्र खतरे में होने की बात करते हैं, जबकि उनके पूर्वजों के शासनकाल में ही देश ने आपातकाल जैसी त्रासदी देखी थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर सबसे बड़ा खतरा उसी समय आया था, जब जनता की आवाज दबा दी गई थी और विरोध करने वालों को जेलों में बंद कर दिया गया था।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नई पीढ़ी को आपातकाल की वास्तविकता से अवगत कराना जरूरी है, ताकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों और बलिदानों को भुलाया न जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मना रही है और लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद कर रही है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर सिंह बग्गा, जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, कृष्ण कुमार वैष्णव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप, राजू श्रीवास्तव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page