G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का अभियान, 07 कबाड़ी दुकानों पर छापा

कवर्धा।पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी के माल की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीपीओ) कवर्धा आशीष शुक्ला एवं थाना प्रभारी कोतवाली योगेश कश्यप के नेतृत्व में कवर्धा शहर स्थित 07 कबाड़ी दुकानों में छापामार कार्रवाई एवं सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा दुकानों में रखे विभिन्न प्रकार के कबाड़ सामग्री, अभिलेखों एवं खरीद-बिक्री संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही दुकानदारों से कबाड़ सामग्री के स्रोत के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी कबाड़ी व्यवसायियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे किसी भी प्रकार का संदिग्ध अथवा चोरी का सामान न खरीदें और न ही उसका संग्रहण करें। कबाड़ी संचालकों को यह भी हिदायत दी गई कि वे खरीदी गई सामग्री का उचित रिकॉर्ड संधारित करें तथा सामग्री बेचने वाले व्यक्तियों की पहचान संबंधी जानकारी सुरक्षित रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस जांच में सहयोग मिल सके।

एसडीपीओ आशीष शुक्ला ने बताया कि जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार की जांच एवं अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी के सामान के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

कबीरधाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों के लिए चोरी के माल के खपाने के रास्तों को बंद करना तथा जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page