ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए : अमित साहू
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को देश के इतिहास का सबसे कल्याणकारी दौर बताया है। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का हर एक दिन ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘गरीब कल्याण’ को समर्पित रहा है। बिना किसी राजनीतिक वंशवाद के, एक सामान्य पृष्ठभूमि से आकर देश के सर्वोच्च पद पर लगातार तीन बार जनविश्वास हासिल करना श्री मोदी की नीति और नीयत की जीत है।



