G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना को अपूरणीय क्षति, 25 वर्षों तक किसानों और कारखाने की सेवा करने वाले मुख्य गन्ना प्रबंधक के.के. यादव का आकस्मिक निधन

कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा के मुख्य गन्ना प्रबंधक के.के. यादव का सोमवार 15 जून 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से शक्कर कारखाना परिवार, गन्ना उत्पादक किसानों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय श्री यादव पिछले लगभग 25 वर्षों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अनवरत सेवाएं दे रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कारखाने के विकास एवं प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सरल व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण के कारण वे किसानों एवं क्षेत्र के लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

उनके आकस्मिक निधन को शक्कर कारखाना के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर कारखाना के अधिकारियों, कर्मचारियों, गन्ना उत्पादक किसानों तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏💐

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page