केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 12 को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँच रहे

जनसम्पर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, राज्य व क्षेत्रीय टेक्सटाइल्स अधिकारियों के साथ बैठक आदि में शिरकत करेंगे
रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आगामी 12 जून को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने यह जानकारी दी। श्री सिंह यहाँ जनसम्पर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, राज्य व क्षेत्रीय टेक्सटाइल्स अधिकारियों के साथ बैठक आदि में शिरकत करेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री सिंह 12 जून को दोपहर दो बजे राजधानी पहुँचेंगे। अपराह्न 3.15 बजे श्री सिंह इट्सा अस्पताल (सड्डू) में विशेष जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहाँ से हॉली हाट्स स्कूल (बैरन बाजार) होते हुए श्री सिंह शाम 5.30 बजे विमतारा भवन (शांति नगर) में आहूत विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेंगे। श्री सिंह रात्रि 7.30 बजे हैण्डलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और राज्य व क्षेत्रीय टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।



