G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला केसीजी पुलिस टीम की जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : दिनांक 24/05/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीरूटोला स्थित सुहावन तालाब के पार कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से मोमबत्ती की रोशनी में हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
रेड कार्यवाही के दौरान निम्न आरोपीगणों को जुआ खेलते पकड़ा गया—
(1)संतोष कुमार यादव, पिता धनसु राम यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बीरूटोला थाना छुईखदान।
(2)हरिराम वर्मा, पिता सुखीराम वर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम बीरूटोला थाना छुईखदान।
(3)कपिल वर्मा, पिता अशोक वर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बीरूटोला थाना छुईखदान।
(4)कोमल वर्मा, पिता उमेदी वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बीरूटोला थाना छुईखदान।
(5)रामरतन जंघेल, पिता अंकलहु जंघेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चारभाठा थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ.ग.)।

आरोपीगणों के कब्जे एवं फड़ से कुल नगदी रकम 2420/- रुपये, 52 पत्ती ताश एवं अधजली मोमबत्ती जप्त की गई। आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों के विरुद्ध केसीजी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page