G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

बिल्हा विधानसभा के ग्राम नगपुरा कड़ाड एवं सेंवर की बदहाल, जर्जर सड़क के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया आवाज बुलंद-

बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा कड़ाड एवं सेंवर, धमनी, झाल,कया, बरतोरी गांव में सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। गांव के मुख्य मार्गों में बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और पानी भराव के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर, बुजुर्ग एवं मरीजों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के युवा अध्यक्ष मनोज कौशिक ने कहा कि शासन-प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण गांव की जनता रोज दुर्घटना के खतरे के बीच जीवन जीने को मजबूर है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और कीचड़ में तब्दील हो गई है। भारी वाहन एवं एम्बुलेंस तक का चलना कठिन हो गया है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष नागेश साहू ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम नगपुरा कड़ाड, सेंवर एवं आसपास के क्षेत्रों की खराब सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर जल्द निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। जनता की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो जनता के हक के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

जर्जर सड़क जल्द निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के साथ आस-पास के ग्राम वासी भी बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय में उपस्थित हुवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page