G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व बूथ मजबूती पर मंथन

आगामी अभियानों की बनाई गई रूपरेखा, चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चा

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम की मासिक बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी अभियानों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बनती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त और सक्रिय बनाने की रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान जिला प्रशिक्षण वर्ग, नगरीय निकाय चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को लेकर अपने सुझाव रखे।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, महामंत्री मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, परेटन वर्मा, श्री वैष्णव, जयराम साहू, अनीता धुर्वे, विक्की अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page