सुशासन तिहार : मानपुर पहाड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर आज, गंडई व खैरागढ़ में भी लगेंगे शिविर
AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़, 13 मई 2026// राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजनों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज 13 मई को जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत मानपुरपहाड़ी में स्कूल मैदान के पास जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।
मानपुरपहाड़ी क्लस्टर में ग्राम पंचायत ठाकुरटोला, सिंगारपुर, मानपुरपहाड़ी, मोहगांव, दरबानटोला, जंगलपुरघाट, पैलीमेटा, अचानकपुर, गर्रा, जीराटोला, मानपुर, चकनार, कटंगी, कृतबांस एवं बुढ़ासागर पंचायत शामिल हैं।
इसके साथ ही नगर पंचायत गंडई अंतर्गत पीएम श्री स्वर्गीय लालमूरत सिंह खुसरो शासकीय हिन्दी/इंग्लिश माध्यमिक विद्यालय तथा नगर पालिका खैरागढ़ के सांस्कृतिक भवन रोड में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

