G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कम्पिटीशन फार सिनियर सिटीजन आफ कबीरधाम

कम्पिटीशन फार सिनियर सिटीजन आफ कबीरधाम

कवर्धा – कवर्धा सिनियर सिटीजन समिति के तत्वावधान पर सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर कबीरधाम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के जिला अध्यक्ष डा. एन.के.यदु, उपाध्यक्ष एस.एस.जैन व कोषाध्यक्ष महेश महोबिया व श्री गुरु प्रसाद शर्मा वरिष्ठ जन सदस्यों द्वारा समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विविध प्रतियोगिताओं का अनौपचारिक उद्घाटन सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न

कैरम एकल के 24 मैच व कैरम युगल के 12 रोचक मैच में आयोजित होना है।

वहीं बाल‌ एण्ड बकेट प्रतियोगिता में अधिकाधिक वरिष्ठजन प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा में अपना हुनर‌ दिखाएंगे और अधिकतम मर्तबा बकेट में बाल प्रवेश कराने संधान करेंगे।

शह और मात के खेल शतरंज में एक दर्जन से अधिक खेले जाने है। शतरंज के कशमकश मुकाबला में ख्यातिलब्ध खिलाड़ी गुरु प्रसाद शर्मा एवं मोहन सोनी द्वारा खिलवाड़ कर सोनी कठिन प्रतिस्पर्धा से अंतिम दौर में पहुजने की संभावना है।

कैरम प्रतियोगिता में मुरली सिंह ठाकुर का स्ट्राईकर से लाजवाब व अफलातून स्ट्राईक विपक्षी खिलाड़ियों को खासा परेशान‌ कर कैरम प्रतियोगियों के बीच धमाल‌ करने वाले हैं। जबकि मदश तंबोली, पंकज सिंह ठाकुर कैरम एकल फाइनल मैच में अपने कलात्मक खेल व निरंतर नफ़ीस शाट मुकाबला को रोमांचक बना प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के लिए खासा परेशानी खड़े करने वाले है।

कवर्धा सिनियर सिटीजन समिति कबीरधाम सदैव वरिष्ठजनों के हुनर व खेल प्रतिभा को तलाशने व तराशने सतत् प्रयत्नशील सिनियर रहे हैं, गत वर्षों से शीतकालीन सत्र के लिए इनडोर कैरम, शतरंज, बाल‌ एण्ड बकेट कम्पिटीशन व विविध खेल प्रतियोगिताओं के उपरान्त ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता नियमित आयोजित कर रहे है।

सिनियर सिटीजन समिति के तत्वावधान में सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में आयोजित कैरम -एकल व युगल, शतरंज, बाल‌ एण्ड बकेट गेम व विविध प्रतियोगिता में वरिष्ठजनो द्वारा अपने खेल‌ प्रतिभा का‌ जौहर दिखाने अभ्यास सत्र में कैरम‌ बोर्ड व शतरनज के बिसात में खूब हाथ आजमाए हैं।
कैरम एकल व युगल व शतरंज में इन सभी सदस्यों ने प्रतिस्पर्धा में सहभागिता दर्ज की है, चन्द्रहास ठाकुर, मुरली सिंह ठाकुर, पंकज सिंह ठाकुर, कन्हैया गुप्ता, सुशील चंदेल, सुरेन्द्र कुमार नवीन, प्रकाश गुप्ता, सतीश यदु, मदन तम्बोली, प्रभाकर शुक्ला, राजेश गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, रामशरण चंद्रवंशी, डा.एन.के.यदु, आदित्य श्रीवास्ताव, रामदयाल यदु, विजय सिंह ठाकुर, नरेन्द्र चन्दा, राजेश गुप्ता, अशोक देवांगन, राजिन्दर छाबड़ा, बी.एस.चौहान, बी.पी. सोनी, सालिक राम डडसेना, धर्मेन्द्र शर्मा, महेश महोबिया तथा मोहन सोनी, गुरू प्रसाद शर्मा, एस.एस.जैन आदि वरिष्ठजन सहभागी हैं।

खिलाड़ियों में लीग मैच दो ग्रुप बंटकर क्रीड़ा स्पर्धा सम्पन्न होना है एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रर्दशन के आधार पर प्रतियोगिता के सोपान क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल में विजेताओं का निर्णय होना है।
डा. अनुशिका यदु द्वारा पूर्व वर्ष की भांति प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता समस्त प्रतिभागियों को सिनियर सिटीजन समिति द्वारा आयोजित होने वाले औपचारिक समापन समारोह में पुरस्कार स्वरुप स्मृति चिन्ह मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

कम्पिटीशन फार सिनियर सिटीजन आफ कबीरधाम द्वारा कैरम, शतरंज, बाल एण्ड बकेट कॉम्पीटिशन व अन्य‌ विविध गतिविधियां जो वरिष्ठजनों में लोकप्रिय मनोरंजक आनंदायी चक्षु-हस्त-मस्तिष्क समन्वय के साथ शारीरिक, मानसिक, सामाजिक उत्कृष्टता से भरपूर अनुभव‌आधारित पूर्ण संज्ञानात्मक व भावनात्मक रणनीतिक खेल है जिसमें योजना, संगठन, समस्या को सुलझाने, ध्यान, नेत्र संबंधी क्षमता, स्मृति, कृत्रिम और भावनात्मक बुद्धिमत्ता में उत्तरोत्तर समुन्नयन में हित लाभ के लिए निहायत जरुरी पक्ष है। कैरम व शतरंज खेल चपलता, चंचल बौद्धिक गतिविधि सुनिश्चयन का सर्वोत्तम माध्यम है । खेल नियमो के परिपालन से समाजीकरण और सम्मान जैसे अन्यान्य सकारात्मक कौशल विकसित करने में फलदायी है तथा कौशल उन्नयन यथा ध्यान, स्मृति और समस्या समाधान के लिए अतिशय लाभकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page