नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता कल, महिला अधिकारों को लेकर सियासत तेज: विजय लक्ष्मी तिवारी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कल
कवर्धा। महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 24 अप्रैल को कवर्धा में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है, जिसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा विजय लक्ष्मी तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस विधेयक को संसद में पारित नहीं होने दिया, जो महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि इस विषय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी बात रखेंगे तथा विपक्ष की भूमिका को जनता के सामने उजागर करेंगे।
इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय एवं अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) केदार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



