दिव्यांगजनों के विशेष जांच शिविर में 13 हितग्राहियों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में विशेष मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 24 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया।
जांच उपरांत 40 प्रतिशत एवं उससे अधिक दिव्यांगता वाले 13 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। शेष हितग्राही पात्रता की श्रेणी में नहीं पाए जाने के कारण उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया जा सका।
शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की विशेष उपस्थिति रही। इसी अवसर पर ग्राम भरदा-कला, जिला केसीजी निवासी विनेश सिरमौर (पिता मनोज सिरमौर) को पात्रता अनुसार व्हीलचेयर प्रदान की गई।
अगला विशेष जांच शिविर 20 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से लाभ उठाने की अपील की गई है।

