G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का ग्राम महली में आज आगमन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव का 6 अप्रैल सोमवार को ग्राम महली में आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम लगभग 5 बजे गांव पहुंचेंगे।
आगमन के दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। अधिवक्ता अवनीश कश्यप एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष मई माह में भी उनका ग्राम महली आगमन प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से दौरा स्थगित हो गया था। इस बार उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत महली के पूर्व सरपंच रघुराज चंद्राकर के निवास पर किया जाएगा, जहां तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कश्यप, रघुराज चंद्राकर, अवनीश कश्यप, रामु चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
अशोक कश्यप ने बताया कि टीएस सिंहदेव का ग्राम महली आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने क्षेत्र की जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page