गांव मे उपद्रव कर शांतिभंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : ग्राम दिलीपपुर के आवेदकगण द्वारा अनावेदक मनी वर्मा द्वारा गांव मे उपद्रव कर शांति भंग करने के सम्बंध में थाना खैरागढ़ में शिकायत प्रस्तुत की गई थी।
मनी वर्मा के विरुदप्रकरण की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी—
चुरावन उर्फ मनी वर्मा, पिता धनेश वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी दिलीपपुर थाना खैरागढ़, द्वारा आवेदिका देवकी बाई को रिपोर्ट वापस लेने हेतु धमकी दी गई एवं सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर मारपीट करने पर उतारू हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगाशा क्रमांक 18/2026 धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत तैयार कर माननीय एसडीएम खैरागढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत कार्यवाही जारी है।


