G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

बिजली दर वृद्धि के विरोध में AAP का प्रदर्शन तेज, 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

कवर्धा।आम आदमी पार्टी (AAP) जिला कबीरधाम ने बिजली दर वृद्धि और विद्युत व्यवस्था की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यपालन अभियंता, विद्युत वितरण विभाग को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी गंभीर समस्याओं को उठाया गया।
दर वृद्धि पर रोक की मांग
पार्टी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को तत्काल रोका जाए और पहले से बढ़ी दरों में कमी की जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में सक्षम राज्य है, ऐसे में आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना अनुचित है।
बकायेदारों पर सख्ती की मांग
ज्ञापन में बड़े उद्योगपतियों और शासकीय विभागों के करोड़ों रुपए के लंबित बिजली बिल की वसूली जल्द करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि भुगतान नहीं होने पर उनके कनेक्शन काटे जाएं।
स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल
AAP ने स्मार्ट मीटर प्रणाली में सुधार की मांग करते हुए कहा कि रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जाना आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी है। सुधार नहीं होने की स्थिति में पुराने मीटर पुनः लगाने की बात कही गई।
अनावश्यक खर्चों में कटौती
बिजली कंपनियों के अनावश्यक खर्चों में कटौती कर उसका भार जनता पर न डालने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती बंद करने की मांग
ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार बिजली कटौती पर चिंता जताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की गई, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो।
ट्रांसफार्मर की निःशुल्क व्यवस्था
ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि वर्तमान में कई स्थानों पर ग्रामीणों को स्वयं खर्च वहन करना पड़ता है।
आंदोलन की चेतावनी
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी जनहित में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page