ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी सतीश रजक रंगे हाथ गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
मौके पर आरोपी से सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल एवं नगदी ₹2000/- जप्त
आरोपी सतीश रजक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
खैरागढ़ : जिले में सट्टा/जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.03.2026 को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सतीश रजक, पिता रूपेश रजक, निवासी वार्ड नं. 06 बरेठपारा खैरागढ़, सट्टा पट्टी लिखकर लोगों को ऑनलाइन जुआ खिला रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी सतीश रजक, उम्र लगभग 30 वर्ष, को मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई-:
एक नग सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल (कीमत लगभग ₹10,000/-, नगदी ₹ 2000/- सट्टा पट्टी
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 130/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


