G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

हार्मनी हेवन स्कूल का शुभारंभ, नवरात्रि सप्तमी पर हुआ आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़

पुणे। मोशी चिखली स्थित हार्मनी हेवन स्कूल में नवरात्रि के पावन सप्तमी दिवस पर “सपनों का स्कूल” का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आलंदी क्षेत्र के संघ चालक सतीश चौरडिया, विद्या भारती पुणे क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. अशोक नगरकर पूर्व वरिष्ठ मिसाइल वैज्ञानिक, जिन्होंने 12 वर्षों तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ कार्य किया, मौसी क्षेत्र के नगरसेवक निखिल बोराटे एवं निलेश बोहराडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. अशोक नगरकर ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कार देने का भी माध्यम होना चाहिए। उन्होंने विद्या भारती द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यालय को सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। वहीं सतीश चौरडिया ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर देने की आवश्यकता बताई।
नगरसेवक निखिल बोराटे ने स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय तक अधूरे मार्ग को जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विद्यालय की प्राचार्य अनीता ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्कूल बच्चों के लिए केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि एक परिवार और संस्कार केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन शिवा टाक ने किया, जिसमें ओमकार पाटिल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर वितम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हार्मनी ताम्रकार, सचिव वैष्णवी ताम्रकार, कोषाध्यक्ष संदीप ताम्रकार सहित ट्रस्ट के सदस्य—श्रीमति संतोष ताम्रकार, चंद्रकांताराज ताम्रकार, कविता ताम्रकार एवं वैभवी ताम्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस नए शैक्षणिक संस्थान के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page