G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

गृह मंत्री बताये कि क्या वे प्रदेश से नक्सलवाद खात्मे की औपचारिक घोषणा कर रहे है? – दीपक बैज

रायपुर/25 मार्च 2026। गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा प्रदेश में नक्सलवाद की समाप्ति के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या गृह मंत्री का यह बयान इस बात की औपचारिक घोषणा माना जाय कि प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा हो गया है? नक्सलवाद समाप्ति के लिए सरकार ने क्या पैमाना माना था और उनमें से कितने पैमाने पूरे हो चुके है? प्रदेश की जनता जानना चाहती है। क्या केंद्र सरकार भी इस बात की घोषणा करेगी की छत्तीसगढ़ अब नक्सल मुक्त हो चुका है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद एक संवेदनशील विषय है। प्रदेश के गृह मंत्री यदि राज्य से नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा कर रहे है तो उन्हें इस संदर्भ में प्रदेश की जनता को विश्वास भी दिलाना होगा केवल कोरी बयानबाजी से काम नहीं चलने वाला। गृह मंत्री इस बात की गारंटी लेंगे कि अब बस्तर में किसी निर्दोष का खून नहीं बहेगा? अब बस्तर का आम आदिवासी मारा नहीं जाएगा, सिर्फ बयानबाजी नहीं सरकार की तरफ से ठोस आश्वासन आना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यदि नक्सलवाद समाप्त हो गया है तो राज्य सरकार ने अभी तक बस्तर से कितने सुरक्षाबलों के कैंप हटाना शुरू किया? कितने सुरक्षा बलों की बस्तर से वापसी करना शुरू किया? बस्तर के जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से कितनी कटौती करना शुरू किया? नागरिक बस्तर में कहीं भी, किसी भी समय बेरोक-टोक आ जा सकते है, सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी लेगी क्या? प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश व प्रदेश का हर नागरिक चाहता है कि शांति की स्थापना हो और नक्सलवाद की समाप्ति हो। भाजपा नेता इस मामले में लगातार श्रेय लेने की राजनीति करने बयान देते है, जबकि नक्सलवाद को खाद, पानी भाजपा की रमन सरकार के दौरान ही मिला था। 2006 से 2015 तक छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद नासूर बना। झीरम घाटी, ताड़मेटला, रानीबोदली जैसे नरसंहार और बड़े नक्सली वारदात भाजपा की सरकारों में ही हुये। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विकास, विश्वास और सुरक्षा के मूलमंत्र को आधार बना कर किए गए कार्यों से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा, जिसके चलते ही वर्तमान में सुरक्षा बलो के जवानों को बेहतर सफलता मिल रही है। भाजपा केवल श्रेय की राजनीति करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page