G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : श्रम विभाग अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। प्रदेश में ऐसे अनवीनीकृत श्रमिक, जिनकी पंजीयन वैधता समाप्त हुए 1 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, वे 31 मार्च 2026 तक नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

श्रम पदाधिकारी उज्जवल भोई ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि जिनकी पंजीयन अवधि समाप्त हो चुकी है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जिला श्रम कार्यालय, नजदीकी लोक सेवा केंद्र या ‘श्रमेव जयते’ ऐप के माध्यम से स्वयं प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page