G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में अवकाश दिनों में भी खुलेंगे शासकीय कार्यालय

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता की सुविधा एवं शासन के राजस्व संग्रहण को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश होने के बावजूद संबंधित कार्यालय रात्रि 10:00 बजे तक खुले रहेंगे। समस्त कोषालय एवं उप-कोषालय अधिकारियों तथा स्टॉक होल्डिंग को निर्देशित किया गया है कि उक्त दिवस में आवश्यक मुद्रांक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही बैंक अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे रात्रि 10:00 बजे तक मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क के रूप में जमा होने वाले सभी चालानों को स्वीकार करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मार्च माह के चतुर्थ रविवार 22 मार्च 2026, अंतिम शनिवार 28 मार्च 2026 तथा अंतिम रविवार 29 मार्च 2026 को भी कार्यालय खुले रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page