G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केंद्र खैरागढ़ में सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

हथकरघा उद्यमियों को मिला तकनीकी व व्यावसायिक मार्गदर्शन

खैरागढ़ : केंद्र सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के बुनकर केंद्र खैरागढ़ में हथकरघा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य शासन की पहल के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें 30 उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना एवं प्रतिभागियों को व्यवहारिक व तकनीकी ज्ञान प्रदान करना रहा। प्रथम दिवस प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी वर्तमान कार्यप्रणाली, अनुभव एवं चुनौतियों को समझा गया। साथ ही मास्टर ट्रेनर द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन देते हुए उद्यम के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
द्वितीय दिवस में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, अनुदान (सब्सिडी), ईडीपी प्रशिक्षण, कौशल विकास, विपणन रणनीतियों एवं उद्यम पंजीयन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अंतिम दिवस में आयात-निर्यात की संभावनाओं, विभागीय समन्वय तथा बाजार की मांग के अनुरूप साड़ी, सूट एवं कुर्ता जैसे रेडीमेड उत्पादों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक बताया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय एवं डिविजनल समन्वयक प्रमेश विजयवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page