G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

कोटा बीईओ कार्यालय में 29.62 लाख रुपये के गबन मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में SDM को सौंपा ज्ञापन –

बिलासपुर। शिक्षा विभाग कोटा बीईओ कार्यालय में सामने आए लगभग 29.62 लाख रुपये के वित्तीय गबन और अनियमितता के मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से उठाई गई। कार्यलय में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से भृत्य के वेतन में असामान्य वृद्धि कर लगभग 4,95,420 रुपये तथा वर्दी धुलाई भत्ता के नाम पर लगभग 3,54,000 रुपये सहित अन्य मदों में सरकारी राशि का गलत तरीके से आहरण किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा सभी वित्तीय दस्तावेज, वेतन रजिस्टर, बिल-वाउचर और ई-पेमेंट रिकॉर्ड की गहन जांच की जाए।

साथ ही जिन अधिकारी-कर्मचारियों की इस मामले में संलिप्तता पाई जाती है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और गबन की गई सरकारी राशि की वसूली कर शासन के खजाने में जमा कराया जाए।

कहा गया है कि सरकारी कार्यालय में इस प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं शासन के धन का दुरुपयोग हैं और इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कमजोर होता है। इसलिए इस मामले में प्रशासन को तत्काल कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page