मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत चकनार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं गौधाम का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल द्वारा विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत चकनार का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली गई तथा समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चकनार में संचालित गौधाम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौधाम में पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी की व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को गौधाम के सुचारू संचालन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


