ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना खैरागढ़ पुलिस टीम की चोर गिरोह का पकड़ने मे बड़ी सफलता।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

थाना छुईखदान- अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 305-ए बीएनएस

चौकी जालबांधा (थाना खैरागढ़) अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 331(4), 305-ए बीएनएस

खैरागढ़/ जालबांधा

दिन मे सुने मकानो में चोरी करने वाले आदतन चारे गिरोह ओमप्रकाश साहू व उसके साथी पुलिस गिरफ्त मे

आरोपियों के कब्जे से सोने, चॉंदी के आभूषण एवं नगदी रकम तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल सहित कुल लगभग 3,95,500 रूपये की संपत्ति किया गया जप्त।

प्रकरण में एक आरोपी चौकी जालबांधा से तथा दुसरा आरोपी थाना छुईखदान में गिरफ्तार।

जप्त संपत्ति- सोने लॉकेट कुल 12 नग, सोने का कान का टॉप्स 01 जोड़ी, सोने की ईरिंग 01 जोड़ी, चॉदी का लच्छा 01 जोड़ी, चॉदी का पायल 08 जोड़ी, करधन, बिछिया और कड़ा तथा नगदी रकम 05 हजार रूपये कुल कीमती लगभग 03 लाख 34 हजार रूपये तथा आरोपी दिलेश्वर साहू के कब्जे से नगदी 1500 रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, सब्बल, कीमती 60 हजार जुमला बरामद संपत्ति कुल 3,95,500 रूपये

*नाम आरोपी
01.ओमप्रकाश साहू, पिता संतोष, साहू उम्र 19 वर्ष साकिन करमतरा चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ जिला केसीजी।

  1. दिलेश्वर साहू, पिता मेघनाथ साहू उम्र 23 वर्ष साकिन करमतरा चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ जिला केसीजी।

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुनिल साहू निवासी उदयपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी थाना आकर दर्ज कराया कि दिनांक 11.02.2026 की शाम करीब 05ः30 बजे अपने खेत से वापस आया तो देखा कि घर के दो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। तथा आलमारी टुटा एवं सामान बिखरा हुआ था। आलमारी को चेक करने पर आलमारी मे रखे 30 हजार नगदी, 03 नग सोने के पत्ती, 01 नग सोने का टॉप्स, 02 नग चॉंदी का पायल व एक पुराना चॉदी का पायल को कोई अज्ञात चोरी कर लिया गया कि रिपोर्ट पर थाना छुईखदान मे अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 305-ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्व किया गया। इसी तरह दिनांक 09.02.2026 को ग्राम बफरा निवासी प्रार्थी रेखचंद साहू चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.02.2026 को प्रार्थी परिवार सहित शादी मे गया था दिनांक 14.02.2026 को वापस घर आने पर घर का ताला टुटा हुआ था। तथा आलमारी मे रखे नगदी 15 हजार रूप्ये, सोने का कान का टॉप्स नग, एक जोड़ी चॉदी का पायल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया कि रिपोर्ट पर चौकी जालबांधा मे अपराध पंजीबद्व किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केसीजी पुलिस टीम द्वारा थाना छुईखदान, चौकी जालबांधा एवं सायबर सेल खैरागढ़ की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों का पतातलाष कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देष प्राप्त होने पर खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर बारीकी से घटना का निरीक्षण किया गया तथा चोरी के पैटर्न के आधार पर आस-पास के पुराने आरोपियो एवं संदिग्धो के बारे में पता लगाया गया तथा तकनीकी माध्यमो से भी आरोपियों के संबंध में जानकारी इकठ्ठा किया गया। अज्ञात आरोपियों के पता तलाश के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिला कि ग्राम करमतरा चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ का ओमप्रकाश साहू जेल से छुटने के बाद फिर से अपने अन्य साथियो के साथ संदिग्ध रूप से घुम रहा है। उक्त सूचना के आधार पर ओमप्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू, भुनेश्वर बंजारे का लगातार पतासाजी किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी ओमप्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में बारीकी से पुछताछ किया गया। पुछताछ पर आरोपी ने दिनांक 11.02.2026 को उदयपुर के सुने मकान में घुसकर नगदी एवं सोने चांदी के गहने चोरी करना स्वीकार किये। इसके अलावा दिनांक 07.02.2026 को चौकी लिटिया दुर्ग के ग्राम बिरेझर के सुने मकान से नगदी एवं सोनेे चॉदी के गहने चोरी करना तथा दिनांक 10.02.2026 को चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ के ग्राम बफरा में सुने मकान के नगदी एवं सोने चॉदी के गहने चोरी करना स्वीकार किये। तथा चोरी किए गये सोने चॉदी के आभूषण को घर मे छिपाकर रखना बताया। आरोपी ओमप्रकाश साहू के अपने घर मे बरामद कराने पर सोने लॉकेट कुल 12 नग, सोने का कान का टॉप्स 01 जोड़ी, सोने की ईरिंग 01 जोड़ी, चॉदी का लच्छा 01 जोड़ी, चॉदी का पायल 08 जोड़ी, करधन, बिछिया और कड़ा तथा नगदी रकम 05 हजार रूपये कुल कीमती लगभग 03 लाख 34 हजार रूपये तथा आरोपी दिलेश्वर साहू के कब्जे से नगदी 1500 रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, शब्ल, कीमती 60 हजार जुमला बरामद संपत्ति कुल 3,95,500 रूपये का मशरूका बरामद कर जप्त कर आरोपियों 01.ओमप्रकाश साहू, पिता संतोष, साहू उम्र 19 वर्ष साकिन करमतरा चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़, 02.दिलेश्वर साहू, पिता मेघनाथ साहू उम्र 23 वर्ष साकिन करमतरा चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ के विरूध विधिवत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page