पीएम श्री सेजेस गंडई के छात्र-छात्राओं का रायपुर में शैक्षणिक भ्रमण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

प्राचार्य पवन ददरया ने सभी के सहयोग पर जताया आभार
खैरागढ़/गंडई।
पीएम श्री सेजेस गंडई के कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा ले जाया गया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना रहा। भ्रमण के दौरान छात्रों को नया रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन एवं शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी संग्रहालय में लगभग 500 छात्र छात्राओं को विजिट कराया गया जहां पर सभी छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संग्रहालय में आदिवासियों के विभिन्न जानकारियां को अपने डायरी में नोट किया वहां आदिवासियों की जीवन शैली उनके जीवन मृत्यु एवं विभिन्न प्रकार की प्रथाएं त्यौहार तथा खान-पान रहन-सहन शिकार विवाह आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का गंभीरता पूर्वक अध्ययन एवं अवलोकन किया साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन परिचय को बहुत समीप से जाना तथा स्वतंत्रता संग्राम के आयोजन में आदिवासियों के योगदान को भी बहुत नजदीक से देखा एवं समझा किसी प्रकार से आदिवासियों ने छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न प्रथाओं को आज पर्यंत तक जीवित रखा है इसकी जानकारी भी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के माध्यम से प्रदान की गई इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने वहां लघु फिल्म एवं लघु कथाओं के माध्यम से आदिवासियों के जीवन परिचय एवं उनकी विभिन्न प्रजातियां तथा अन्य गतिविधियों को बहुत गंभीरता से समझा साथ ही साथ उन्होंने यह बताया कि यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ राज्य का पहला ऐसा संग्रहालय है जहां आदिवासियों के संपूर्ण प्रथाओं एवं उनके जीवन के विभिन्न घटनाओं को बहुत ही सहजता से समेटा गया है इसके बाद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में भ्रमण के लिए गए जहां उद्यान में बच्चों ने बहुत सारे खेल एवं गतिविधियों में भाग लिया तथा पुरखौती मुक्तांगन का भी भ्रमण किया इस शैक्षणिक भ्रमण में समस्त विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था विद्यालय परिवार की ओर से की गई थी इसके पश्चात सभी वहां से रवाना हुए
भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के व्याख्याताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, समस्त स्टाफ, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, पालकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त विद्यालय के एसएमडीसी अध्यक्ष संजय राजपूत, नगर पंचायत गंडई के उपाध्यक्ष श्याम पाल ताम्रकार, रोहन ताम्रकार, जीवनदास रात्रे सहित एसएमडीसी के समस्त सदस्यों एवं जिला शिक्षा अधिकारी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सभी विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का अवलोकन कर ज्ञानवर्धक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक पूर्णता के बाद समस्त छात्र-छात्राएं सकुशल अपने-अपने घर पहुंच गए।
विद्यालय के प्राचार्य पवन ददरया ने इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने हेतु सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।




